फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेसमेंट की खोदाई से झुके तीन मंजिला मकान के मामले में जुटे तीन विभाग, कार्रवाई की तैयारी

Sun, 19 Apr 2026 04:41 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बेसमेंट की खोदाई से पड़ोस का तीन मंजिला मकान झुक गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस घटना की जांच तीन विभागों की टीम कर रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।   
विज्ञापन
बेसमेंट की खोदाई से झुका तीन मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पटेल चौक से चौपुला की ओर जाने वाले मार्ग पर बेसमेंट की खोदाई के कारण तीन मंजिला इमारत के झुकने के मामले की जांच तीन विभाग मिलकर कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के इंजीनियरों की संयुक्त तकनीकी टीम मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। निर्माण के दौरान किन तकनीकी पहलुओं को नजरअंदाज किया गया, इसका आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि बेसमेंट की खोदाई के लिए जो अनुमति ली गई थी, मौके पर उससे इतर काम किया जा रहा था। मानकों के विपरीत और अनियंत्रित तरीके से खोदाई के कारण ही बगल की इमारत की नींव के नीचे से मिट्टी खिसक गई और पूरा ढांचा एक ओर झुक गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे के बाद से ही इलाके में दहशत है। फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से इंजीनियरों की देखरेख में इमारत को सहारा देने के लिए आरसीसी दीवार का निर्माण कराया गया है और खाली स्थान पर मिट्टी का भराव किया गया है।

बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने प्लॉट स्वामी को नोटिस जारी कर चालान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। तीनों विभागों के इंजीनियर अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इसी तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसमें अवैध निर्माण और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाना शामिल है। फिलहाल प्रशासन का ध्यान प्रभावित इमारत को सुरक्षित करने और आसपास के रिहायशी इलाके को खतरे से बाहर निकालने पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें