फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम में कैश का संकट झेलने को रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल के चलते दो दिन तक सभी बैंक बंद रहेंगे। दो फरवरी को रविवार की छुट्टी है। लिहाजा बैंकों के तीन दिन तक लगातार बंद रहने के दौरान एटीएम में भी कैश की सप्लाई बाधित रहेगी। इससे लोगों को करेंसी का संकट झेलना होगा। हालांकि हड़ताल और छुट्टी को देखते हुए बृहस्पतिवार को सभी एटीएम में पर्याप्त कैश भरने का दावा बैंक अफसरों ने किया है।
विज्ञापन

तीन दिन तक बैंकों के बंद रहने से सबसे ज्यादा असर एटीएम सेवा पर पड़ेगा। बताते हैं कि 60 से 70 फीसदी कैश की आपूर्ति एटीएम के माध्यम से ही होती है, लेकिन तीन दिन तक बैंकों के बंद रहने से एटीएम में कैश की फीडिंग भी प्रभावित रहेगी, इससे लोगों को करेंसी की दिक्कत होगी।
बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश फुल हो जाने के बाद एक से डेढ़ दिन बाद ही कैश की दिक्कत पैदा होनी शुरू हो जाती है। जाहिर है कि हड़ताल से शनिवार और रविवार को कैश का संकट पैदा होने की संभावना है, इसे देखते हुए आरबीआई के निर्देश पर एसबीआई सहित दूसरी बैंकों के करेंसी चेस्ट में डेढ़ से दोगुना कैश मंगवा लिया गया है। बृहस्पतिवार को हड़ताल से पहले सभी एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश की आपूर्ति किए जाने की बात अधिकारियों ने कही है। दिक्कत ये भी बताई गई है कि तीन दिन बैंकों के बंद रहने के दौरान अगर किसी एटीएम में तकनीकी खामी पैदा होती है तो उसके भी दुरुस्त न होने से एटीएम सेवा बाधित हो सकती है।
विज्ञापन

एसबीआई की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन करेंगे बैंक कर्मचारी
यूनाइटेड फोरम की हड़ताल के दौरान शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन बैंक के कर्मचारी और अधिकारी कलक्ट्रेट के पास एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्र होकर प्रदर्शन और नारेबाजी करेंगे। इसमें दूसरी बैंकों का बड़ी संख्या में स्टाफ मौजूद रहेगा। फोरम के संयोजन दिनेश सक्सेना और ट्रेड यूनियन के संजीव मेहरोत्रा ने सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारियों से बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
कारोबार में गिरावट के आसार से व्यापारी संशय में
सहालग शुरू हो चुके हैं। शादी सहित दूसरे मांगलिक कार्यक्रमों के शुरू होने से मंदी से जूझ रहे बाजार में फिर रौनक आने लगी है, जबकि तीन दिन बैंकों के बंद रहने और एटीएम सेवा बाधित होने से इसका कारोबार पर भी असर पड़ना तयहै। व्यापारियों का कहना है कि एटीएम से कैश न निकल पाने से व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।
बैंकों की हड़ताल को देखते हुए सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित कर दिया गया था कि बृहस्पतिवार को एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश भर दिया जाए, ताकि ग्राहकों को कैश निकासी का संकट न झेलना पड़े। - ओपी बढेरा, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें