फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डाउन लाइन पर साढ़े चार घंटे ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भिटौरा रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से शुक्रवार को डाउन लाइन पर साढ़े चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से मुरादाबाद दिशा की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

निर्माण संबंधी कार्य की वजह से 31 जनवरी को दोपहर साढ़े 11 बजे से शाम चार बजे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए बरेली आएगी। इसके अलावा जननायक एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को भी मुरादाबाद में रोककर चलाया जाएगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अकाल तख्त और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 मिनट देर से जंक्शन पहुंचेंगी जबकि जननायक एक्सप्रेस एक घंटा देरी से जंक्शन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें