फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामनगर में जनवरी में आयोजित किया जाएगा तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। आगामी जनवरी महीने में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव को लेकर स्थानीय भरतजी इंटर कॉलेज में आरएसएस ने शनिवार को एक समन्वय बैठक की।
विज्ञापन

इसमें संघ के जिला प्रचारक अनुज पार्थ व जिला कार्यवाह अभिमन्यु ने कहा कि रामनगर में तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव 16, 17 व 18 जनवरी को होगा। इस महोत्सव में क्षेत्र में महाभारतकाल की प्राचीन धरोहरों और संस्कृतियों को दर्शाया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र को देश-प्रदेश के नक्शे पर लाकर इसे पर्यटन के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन

तीन दिवस तक चलने वाले कार्यक्रमों के पहले दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा सम्मेलन होगा। इसमें 500 युवा भाग लेंगे। अगले दिन रामनगर किला सहित अन्य क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा, परिक्रमा, मातृ शक्ति सम्मेलन व रात में कवि सम्मेलन होगा। समापन दिवस पर समरसता महायज्ञ व हिंदू सम्मेलन के बाद साथ सामूहिक खिचड़ी सहभोज होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में पांचाल महोत्सव समिति का गठन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें