फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आय बढ़ाकर गांवों को सशक्त बनाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। दमखोदा के विकासखंड सभागार में दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर (स्वयं के स्रोत राजस्व) पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिवों को आय बढ़ाकर गांवों को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण देते हुए राज्य प्रशिक्षक तोमर ने कॉमन सर्विस सेंटर पर पीपीटी और चर्चा के माध्यम से समझाते हुए सेवा शुल्क से आय, स्थानीय सुविधा देकर अधिक लाभार्थियों को जोड़कर राजस्व में बढ़ोतरी कराने पर जोर दिया। ओएसआर के लिए रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड से पारदर्शिता बनाए रखने पर चर्चा की। बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट, मॉडल प्रोडक्ट पंचायत सहायक से संबंध, बैंक के प्रोडक्ट्स के बारे में चर्चा कर पंचायत सहायक से संबंध और अतिरिक्त आय पर जानकारी दी। ओएसआर और जीपीडीपी में आय अर्जित करने पर विचार विमर्श किया।
राज्य प्रशिक्षक तोमर ने कहा कि राजस्व के स्रोतों से राजस्व उत्पादन करने की समझ विकसित करते हुए अब मजबूत राजस्व से सशक्त पंचायत बनाएं। पंचायतों की अपनी आय मजबूत राजस्व सशक्त स्थानीय शासन की नींव है। स्थानीय सरकार से तात्पर्य नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय है, जिसका मुख्य कार्य स्थानीय विकास, सेवाएं और कर वसूली है। इसका उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीकरण, जनभागीदारी सुनिश्चित करना और स्थानीय प्रशासन को अधिक उत्तरदायी बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें