रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर लौट रहे एक बाइक सवार तीन युवक बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर खदनिया बाबा देवस्थल के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे दुल्हन के ममेरे भाई पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर अशोक गांव निवासी 18 वर्षीय जितिन और फुफेरा भाई बिलसंडा क्षेत्र के नौगवां संतोष गांव निवासी 15 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई।