फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। शनिवार रात एक महिला से उसके देवर ने दुष्कर्म की कोशिश। महिला के शोर मचाने पर पति ने अपने भाई को दबोच लिया और रात में दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। रविवार को गांव में हुई पंचायत में महिला को 20 हजार रुपये दिलवाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया। पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

एक गांव में महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। पड़ोस में ही उसका देवर रहता है। शनिवार रात युवक अपने भाई के घर में घुस आया और महिला को दुष्कर्म की नीयत से दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोस में सो रहा उसका पति जाग गया और दुष्कर्म की नीयत से घुसे अपने भाई को दबोच लिया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई, इसके बाद आरोपी छूटकर मौके से भाग निकला।
रविवार को आरोपी ने पंचायत बुलाकर मामले को रफादफा कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली पंचायत के बाद आरोपी को अपनी भाभी को 20 हजार रुपये देने को कहा गया। इसके बाद महिला भी कार्रवाई न करने पर सहमत हो गई। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें