फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंटवारे के विवाद में युवक की हत्या के तीन आरोपी पकड़े, दो को भेजा जेल

Tue, 12 May 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सिजौलिया गांव में जगह के बंटवारे के विवाद में बड़े भाई-भाभी और उनके बेटों ने इरफान अली (32) की ईंट मारकर हत्या कर दी। इरफान की पत्नी नसरीन की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी भाई-भाभी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा है। उनके एक बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

सिजौलिया में शनिवार रात 11 बजे अजव शाह और इरफान अली के बीच बंटवारे के संबंध में विवाद हुआ था। अजव शाह, उसकी पत्नी परवीन और उनके बेटे सोहिल व मुन्ना ने इरफान पर हमला कर दिया। इरफान के सिर पर ईंट मारकर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। इरफान की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने अजव शाह, उसकी पत्नी परवीन और बेटे मुन्ना को पकड़ा। पूछताछ के बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अजव शाह और परवीन को जेल भेज दिया। नाबालिग बेटे मुन्ना को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी सोहिल भागा हुआ है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें