फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 66 किलो डोडा बरामद

Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)

सार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 66 किलो डोडा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आंवला थाना पुलिस ने 66 किलो 550 ग्राम डोडा छिलका के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में दो बदायूं के और एक भमोरा का निवासी है। भमोरा इलाके के देवचरा कस्बे में इस डोडा की डिलीवरी देनी थी।
विज्ञापन


सीओ हेमंत कुमार उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात पुलिस गश्त पर थी। मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आंवला-भमोरा रोड पर घेराबंदी की। मोतीपुरा और रमनगला गांव के बीच तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने डोडा छिलका के साथ ही आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और 1720 रुपये भी बरामद किए हैं।

तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में बदायूं जिले के बिसौली निवासी सरन, बदायूं के ही वजीरगंज निवासी जगपाल व बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी लालाराम शामिल थे। लालाराम के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

तस्कर ने किया खुलासा
सीओ के मुताबिक लालाराम ने बताया कि उन्होंने डोडा छिलका रामपुर जिले के शाहबाद क्षेत्र से खरीदा था। एक अनजान ट्रक चालक से खरीद की गई। आरोपी इसे देवचरा में बेचने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उनका टेंपो खराब हो गया था। वे दूसरी सवारी का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। यह भी बताया कि देवचरा में गल्ला व्यापार की आड़ में कई लोग मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें