फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक व पांच मोबाइल फोन बरामद

Fri, 07 Feb 2025 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। थाना पुलिस व एसओजी ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से छीने गए पांच मोबाइल फोन व एक चोरी की बाइक बरामद की है। एक लुटेरा मोबाइल फोन के लॉक तोड़ने का एक्सपर्ट है।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय संदीप कुमार ने बताया कि छह जनवरी को गांव अटरिया निवासी युवती स्लीपर रोड स्थित कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी। बंद पड़ी विमको फैक्टरी के पास से लुटेरे उसका मोबाइल छीन ले गए थे। रिपोर्ट लिखने के बाद से पुलिस खुलासे में जुटी थी।
इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम व एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा की संयुक्त टीम ने बंडिया की पुलिया के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से पांच मोबाइल फोन, दो चाकू, एक चोरी की बाइक बरामद की गई। यह बाइक जिला अस्पताल से चुराई गई थी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने अपने नाम पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा के गांव गलरा मचू निवासी राजा उर्फ अमन तिवारी हाल निवासी छावनी अशरफ खां, शाही के गांधी नगर निवासी अर्जुन वाल्मीकि व शाही के ही पंत नगर निवासी सुनील बताए। सुनील मोबाइल का लॉक तोड़ने का मास्टरमाइंड है।
लुटेरों ने बताया कि इसी बाइक से घूमकर वह लोग चाकू दिखाकर लोगों को धमकाते और उनका मोबाइल फोन छीन लेते थे। सुनील इन फोन का लॉक तोड़ देता था तो वह इन्हें बेच देते थे। बिक्री से मिले रुपयों को आपस में बांट लेते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें