फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: 'बरेली में जिस दिन कदम रखा...'; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज

Mon, 25 Sep 2023 05:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Dhirendra Shastri News: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को बरेली में फिर धमकी दी गई है। इस बार प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के फोन नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज किया गया है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नन्हे प्रधान के व्हाट्सएप नंबर से विवादित पोस्ट डाली गई, जिसमें बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी गई है। हिंदू संगठनों को आतंकी बताया गया। सोमवार को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वायरल हुई तो हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। इस पर नन्हे प्रधान ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हाफिजगंज के गांव भड़सर के प्रधान नन्हे के फोन नंबर से मैसेज डाला गया। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री को बरेली आने पर जान से मारने की धमकी लिखी है। साथ ही हिंदू संगठनों को आतंकी बताया गया। सरकार, पुलिस-प्रशासन को लेकर भी अपशब्द लिखे गए हैं। यह विवादित पोस्ट वायरल हुई तो हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- यूपी: अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी बाकी, गुड्डू बमबाज और अरमान भी वांछित, गुर्गे भी रडार पर
विज्ञापन


इधर, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नन्हे प्रधान ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। नन्हे प्रधान ने बताया कि उनका फोन किसी ने हैक कर लिया है। हैक करने वाले ही विवादित पोस्ट डाली है। उन्हें रात करीब 10 बजे इसकी जानकारी हुई। इससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने एसएसपी से पूरी मामले की शिकायत की है। स्थानीय थाने में भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले युवक ने दी थी धमकी 

इससे पूर्व हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ही खाता गांव निवासी युवक अनस अंसारी ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए थे। इस पर रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी। 

धीरेंद्र शास्त्री ने कही थी ये बात 

बरेली के युवक की धमकी पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने चुनौती देते हुए कहा था कि गीदड़ भभकी से शेर डरा नहीं करते। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कभी मौका मिला तो हम भी बरेली जाएंगे, उनकी ठठरी बांधेंगे। अगर उसके हाथों से ईश्वर ने लिखा होगा तो कौन रोक पाएगा। अब फिर से धीरेंद्र शास्त्री को लेकर धमकी भरी पोस्ट की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें