फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मास विक्रेता को हिरासत में लेकर जेल भेजने की धमकी देकर देर रात तक बैठालकर बीस हजार रूपये बसूलने के बाद छोडा थाने में हिरासत म

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। मांस विक्रेता मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर थाने में बैठाकर 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। रुपयों का लेनदेन एक पूर्व प्रधान के जरिये होने की बात कही गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पूर्व प्रधान से उसने रुपये उधार लिए थे, इसकी शिकायत मिलने पर मांस विक्रेता को बुलाया गया था। मगर रफीक का दावा है जेल भेजने की धमकी देकर उससे वसूली की गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मांस विक्रेता मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्ना ने वायरल वीडियो में कहा है कि उसकी दुकान पर एक लड़का मांस लेने आया और फिर उनका फोन लेकर किसी से बात की। इसी मामले में सात दिसंबर को उसे थाने में बुलाकर बैठा लिया गया और जेल भेजने की धमकी दी गई। आरोप लगाया गया कि उसने अपने फोन से लड़की से बात कराई है। फिर एक पूर्व प्रधान के माध्यम से उसे छोड़ने के 20 हजार रुपये तय हुए। देर रात तक जब उसने रुपये का इंतजाम हो जाने की बात कही तो थाने के कमरे में बैठकर उसने पूर्व प्रधान के खाते में साढ़े ग्यारह हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान हुई बातों को चोरी छिपे उसने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। मांस विक्रेता का कहना है कि उसे छोड़ने के बाद एक सिपाही उसकी दुकान पर पहुंचा और बाकी रुपये ले गया।
दो वीडियो हुए वायरल
इस मामले में दो वीडियो वायरल हुए हैं। पहला वीडियो थाने के अंदर का है, जिसमें रफीक रुपयों के लेनदेन और उसे छोड़ने की बात कह रहा है। दूसरा वीडियो उसने घर में बनाया है, जिसमें वह खुद को फंसाने की पूरी साजिश की जानकारी दे रहा है। रफीक का कहना है कि उसे गोकशी और लड़की को फोन कराने के मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भी बदल रहे बयान
वायरल वीडियो के संबंध में जब शाम को थाना प्रभारी प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने पहले इसकी जानकारी होने या शिकायत से इनकार कर दिया। मगर रात में जब उनसे दोबारा बात की गई तो उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान ने उसे रुपये उधार दिए थे, इसकी पुलिस से लिखित शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ही उसे थाने लाया गया तो उसने रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें