बरेली जिले के नवाबगंज कस्बा से सटे एक गांव की महिला का निकाह टूटने के बाद ग्रामीणों ने उस पर हलाला करने का दबाव बनाया है। विरोध करने पर महिला को समाज से बहिष्कार करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र निवासी युवक से दो साल पहले हुआ था। दो साल में ही पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद दोनों ने अपना वैवाहिक रिश्ता समाप्त कर लिया। रिश्ता टूटने के बाद महिला मायके में रहने लगी।
आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसपर निकाह हलाला कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनको समाज से बाहर करने की धमकी भी दी है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।