फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: बरेली में बीते साल अपराधियों की रही धमक, जिले में 34 नए गिरोह पंजीकृत

Wed, 01 Jan 2025 12:15 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में बीत साल पुलिस ने अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की, लेकिन फिर भी अपराधी बढ़े। 34 नए गैंग पंजीकृत किए गए। अब जिले में कुल 233 गिरोह और उनसे जुड़े 1,103 बदमाश सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अपराध नियंत्रण के तमाम दावों के बावजूद बीते साल में अपराधियों की धमक बढ़ी है। पुलिस विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। इस साल बदमाशों के 34 नए गिरोह पंजीकृत किए गए। वर्तमान में जिले में कुल 233 गिरोह और उनसे जुड़े 1,103 बदमाश सक्रिय हैं। पुलिस इनकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक कोतवाली में 18 गैंग के 79, प्रेमनगर में 12 गिरोह के 40, कैंट में सात गिरोह के 28, किला में आठ गिरोह के 32, सुभाषनगर में 12 गिरोह के 56, सीबीगंज में नौ गिरोह के 58, बारादरी में नौ गिरोह के 39 बदमाशों को पंजीकृत किया गया है। इज्जतनगर में 14 गिरोह के 87, आंवला में आठ गिरोह के 33, बिशारतगंज में दो गिरोह के 10, भमोरा में चार गिरोह के 20, अलीगंज में तीन गिरोह के नौ, फरीदपुर में 13 गिरोह के 107, फतेहगंज पूर्वी में आठ गिरोह के 66 बदमाशों को पंजीकृत किया गया है।

Bareilly News: नए साल में पुलिस का पहला गुडवर्क, मुठभेड़ में गो तस्कर को गोली मारकर किया गिरफ्तार
विज्ञापन


भुता में आठ गिरोह के 29, मीरगंज में 11 गिरोह के 44, सिरौली में पांच गिरोह के 19, शाही में तीन गिरोह के 10, बहेड़ी में छह गिरोह के 32, देवरनियां में छह गिरोह के 16 बदमाशों को पंजीकृत किया है। शीशगढ़ में नौ गिरोह के 30, शेरगढ़ में 10 गिरोह के 39, फतेहगंज पश्चिमी में सात गिरोह के 22, बिथरी में आठ गिरोह के 39, भोजीपुरा में 14 गिरोह के 72, नवाबगंज में सात गिरोह के 31, हाफिजगंज में 10 गिरोह के 42, क्योलड़िया में दो गिरोह के 14 बदमाशों को पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि वर्ष 2024 में 34 गैंग के 178 बदमाशों को पंजीकृत कर उनकी निगरानी की जा रही है। इनकी हर गतिविधि पर पुलिस नजर रखेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बड़े सट्टेबाज नजरअंदाज, पकड़े जा रहे छोटे धंधेबाज
शहर के गली-मोहल्लों जुए के फड़ सज रहे हैं। सट्टेबाज बड़े-बड़े दांव लगवा रहे हैं। पुलिस इन पर कार्रवाई करने के बजाय छोटे धंधेबाजों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही है। डेढ़ माह पहले एसएसपी की ओर से बनाई गई गोपनीय व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9917020009 पर इस तरह की 42 सूचनाएं मिलीं।कंट्रोल रूम से भेजी गई पुलिस टीम ने कार्रवाई भी की, लेकिन बड़े धंधेबाज हाथ नहीं आए। 18 लोगों को गिरफ्तार कर 1.90 लाख रुपये बरामद किए गए। 

अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित छिटपुट शिकायतें भी आईं। तीन लोग पकड़े भी गए। पुलिस को हेल्पलाइन के जरिये बड़ी कामयाबी का अब भी इंतजार है। छह फीसदी फर्जी सूचनाओं ने भी पुलिस को परेशान किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जनता के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर काफी कारगर साबित हो रहा है। कई महत्वपूर्ण मामलों में भी लोग अपना नाम-पता गोपनीय रखने की शर्त पर सूचनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें