फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह ढाबा तो पहले से बदनाम, इस बार भी बच गया मालिक

विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

शाहजहांपुर की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

फरीदपुर। नेशनल हाईवे पर फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित ढाबा अवैध धंधों का केंद्र बना हुआ है। पहले भी पुलिस यहां से मादक पदार्थ पकड़ चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। हर बार की तरह इस बार महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी ढाबा मालिक को साफ बचा दिया गया।
विज्ञापन

इस चर्चित ढाबे पर कई बार पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब समेत मादक पदार्थ पकड़े हैं, लेकिन ढाबा मालिक पर हर बार रहम कर दिया। इस बार महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म में भी इस ढाबे का नाम आया। महिला ने जिन पांच लोगों पर दुष्कर्म और हमले का आरोप लगाया उनमें मीडिया के सामने ढाबा मालिक का भी नाम लिया, लेकिन शाम को महिला से जो तहरीर ली गई, उसमें ढाबा मालिक का नाम गायब था। हालांकि जब ढाबे के अंदर इस तरह की कोई घटना हुई है तो ढाबा मालिक भी तो दोषी है, पर उसे बचा दिया गया। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना था कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी है। जांच में जो बात सामने आएगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें