फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते रिश्तेदार ने ही की थी ऑडिटर की हत्या

विज्ञापन
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बरेली। एक कंपनी में ऑडिटर मुनीष की हत्या उसके अवैध संबंधों की परिणति थी। गिरफ्तार हत्यारोपी रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि मुनीष के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। मना करने पर भी नहीं माना तो अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर दी और शव बड़ा बाईपास पर फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर कचौली गांव की पुलिया के नीचे सात फरवरी को एक अज्ञात शव मिला था। शिनाख्त बदायूं जिले में थाना बिनावर के गांव भूरीपुर कुसैना निवासी मुनीष पाल के तौर पर हुई थी। मुनीष वहीं एक कंपनी में ऑडिटर की नौकरी करते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। बिनावर पुलिस ने सोमवार को मुनीष के परिवार के ही ट्रक ड्राईवर हरिशंकर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। फिर मंगलवार शाम उसे बिथरी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने मुनीष की हत्या कर शव बड़ा बाईपास पर फेंकने की बात कबूली। हरीशंकर ने बताया कि मुनीष के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। विरोध करने पर भी वह नहीं माना और कुछ समय पहले पत्नी और बच्चों को लेकर बरेली भाग आया था। पांच फरवरी की रात वह सीमेंट लदा ट्रक लेकर निकला था। रास्ते में मुनीष मिला तो उसे बरेली छोड़ने के बहाने बैठा लिया। रास्ते में उसे शराब पिलाई और रामगंगा और कोहनी गांव के बीच अंगोछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर ट्रक की पीछे वाली सीट पर शव रख दिया। इसके बाद पूरी रात और अगला पूरा दिन शव ट्रक में ही रखकर दुकानों पर सीमेंट बांटता रहा। छह फरवरी को देर रात बदायूं लौटते वक्त शव बड़ा बाईपास पर फेंक दिया। हरीशंकर के पास से मुनीष के जुते, बैग और अन्य डाक्यूमेंट्स भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें