आठ महीने से नहीं मिला मानेदय
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन लोगों की इसी वर्ष अप्रैल में ज्वाॅइनिंग हुई है। आठ महीने हो गए हैं, पर मानदेय नहीं मिला है। रोज घर से किराये का इंतजाम करके आना पड़ रहा है। डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि नई ज्वॉइनिंग की सभी कार्यकर्ताओं को मानदेय हर महीने मिल रहा है।
कैंट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि डिजिटाइजेशन में लगीं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पानी और सूक्ष्म जलपान मिल रहा है। कुछ कार्यकर्ताओं की शिकायत है तो इसकी जांच करा ली जाएगी।