फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी सप्लायर के बंद घर से आठ लाख की नकदी-जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर की बालाजी धाम कॉलोनी में घटना, फोरेंसिक टीम ने की जांच
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश
बरेली। इज्जतनगर की बालाजी धाम कॉलोनी में रहने वाले अंकुर टंडन के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। वारदात की रात अंकुर और उनका परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था।
इज्जतनगर में मिनी बाईपास स्थित बालाजी धाम कॉलोनी में रहने वाले अंकुर टंडन ने बताया कि वह पानी सप्लाई का काम करते हैं। परिवार में उनके अलावा पत्नी शुभांगी टंडन, चार साल की बेटी और उनके बड़े भाई आशीष टंडन हैं। नौ दिसंबर को शाहजहांपुर में रिश्तेदारी में शादी थी, सभी लोग वहां गए थे। मंगलवार शाम वहां से लौटे और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। लॉकर टूटा पड़ा था। घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये और जेवरात समेत करीब आठ लाख का सामान चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी की सीढ़ी चुराकर घर में घुसे चोर
अंकुर ने बताया कि चोर मेन गेट से अंदर घुसने के बाद छत पर पहुंचे और उनका जाल हटा दिया लेकिन नीचे उतरने की स्थिति नहीं बनी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले दीपक भटनागर के घर से चोर सीढ़ी चुरा लाए। उसे लगाकर उनके घर में उतर गए। यह सीढ़ी भी उनके घर में ही रखी मिली। बुधवार सुबह फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट जुटाए। चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज में एक चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें