दोनों घरों से चोरी किए गए बक्से गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। जानकारी पाकर इंस्पेक्टर गौरव त्यागी शाहजहांपुर से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तीनों घरों से फिंगर प्रिंट लिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गहनों के डिब्बे गन्ने के खेत से बरामद
खुटार क्षेत्र में चार दिन पूर्व गांव सिल्हुआ में हुई चोरी में गए गहनों के खाली डिब्बे सोमवार को गांव से थोड़ी दूर गन्ने के खेत से बरामद हुए। गांव सिल्हुआ में 13 सितंबर की रात को चोरों ने अर्चना देवी के घर का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी और जेवर समेत लगभग तीन लाख का माल चोरी कर लिया था। पुलिस ने अर्चना देवी के जेठ प्रमोद दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।