फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कागज व्यापारी के घर से 16 तोला के जेवर और नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के डेलापीर में कागज व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरी कर ली गई। चोर घर से करीब 16 तोला सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये और चांदी के सिक्के ले गए।0
विज्ञापन

अभिनय आशीष ने इज्जत नगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गुप्ता को बताया कि उनके भांजे अमन सेठ वैष्णो कुंज, डेलापीर में रहते हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अमन अपनी बुआ और फूफा को सेटेलाइट बस अड्डे छोड़ने गए थे। वह घर में ताला लगा गए थे।
दोपहर दो बजे जब वह घर लौटे तो देखा कि पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। चोरों ने घर में घुसकर अलमारियों को खंगाला। उन्होंने घर से करीब 16 तोला सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इसके साथ ही 20 हजार रुपये नकद और कुछ चांदी के सिक्के भी ले गए।
विज्ञापन

अभिनय आशीष की ओर से मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभिनय का चाहबाई मोहल्ले में वाटर पेपर बनाने का प्लांट है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोरों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें