फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के स्मार्ट चोर: बरेली में एक ही दुकान में चौथी बार चोरी, डीवीआर की चिप निकाल डिलीट किया डाटा

Sat, 22 Jul 2023 03:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एसएसपी और एडीजी दफ्तर के बीच अति सुरक्षित क्षेत्र सर्किट हाउस चौराहे पर एक जनरल स्टोर में चोरों ने चौथी बार सेंध लगाई। शटर तोड़कर घुसे चोरों ने काफी सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोरों ने डीवीआर की चिप निकालकर उसका डाटा भी डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन
शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली स्मार्ट सिटी के चोर भी स्मार्ट और बेखौफ हैं। चोरों ने एसएसपी और एडीजी दफ्तर के बीच अति सुरक्षित क्षेत्र सर्किट हाउस चौराहे के जनरल स्टोर में चोरी कर ली। चोरी के वक्त (रात 12:30 बजे के बाद) का डाटा भी डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) की चिप से उड़ा दिया। बाद में चिप को उसी में लगा दिया। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


आवास विकास कृष्णा पार्क निवासी कमलजीत सिंह का सर्किट हाउस चौराहे पर प्रोविजन स्टोर है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे बेटे गुरुनूर ने दुकान को अच्छी तरह बंद किया था। शुक्रवार सुबह दोनों ने शटर खोला तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे का शटर काटकर तोड़ दिया गया था। उसी रास्ते अंदर घुसे चोरों ने 25 हजार रुपये और 40हजार का माल चुरा ले गए।

जानकार थे चोर, चौथी बार में भी नहीं फंसे

कमलजीत सिंह की पत्नी ने बताया कि उनकी दुकान में तीन बार पहले भी इसी तरह चोरी हो चुकी है। पहले वे चौकी पर शिकायत करके बैठ जाते थे, इस बार कोतवाल हिमांशु निगम को तहरीर देकर सब बताया है। उन्हें लगता है कि चोरों में कोई ऐसा शख्स भी है जिसे पता है कि पिछले गेट के कैमरों में उन लोगों की तस्वीर नहीं आएगी और आगे के कैमरों का डाटा उसने डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़ें- अश्लील फिल्में बढ़ा रहीं मनोविकार: गंदी लत से पति-पत्नी के रिश्तों में पड़ रही दरार; चौंकाने वाले हैं ये मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआर कॉलोनी में दरोगा के कमरे से चोरी

सीबीगंज की आईटीआर कॉलोनी में बने आवासों में 50 पुलिसकर्मी भी अवैध रूप से काबिज हैं। यहीं एक क्वार्टर में दरोगा ने कब्जा कर रखा है जो फिलहाल ट्रेनिंग में बाहर गए हैं। उनका परिवार कहीं और रहता है और आवास में ताला पड़ा था। दरोगा की पत्नी बृहस्पतिवार को आईं और आवास खोलकर देखा। यहां इन्वर्टर से लेकर काफी सामान चोरी हो चुका था।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि चोरी हुई है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरों ने चिप भले ही निकाल ली हो लेकिन आसपास कई कैमरे और लगे हैं। पुलिस वहां से उनकी जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें