फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंटेंट के घर में घुसे चोर, लाखों का माल समेट ले गए

विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पत्नी का ऑपरेशन कराने की वजह से निजी अस्पताल में था परिवार, सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट

बरेली। सर्दी में चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब मढ़ीनाथ निवासी अकाउंटेंट के घर में लाखों की चोरी कर ली गई। सुबह परिवार को चोरी का पता लगा तो थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ निवासी सुधांशु शर्मा एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। पत्नी के ऑपरेशन के चलते शुक्रवार रात वह परिवार समेत प्रेमनगर के निजी अस्पताल में थे। रात में किसी समय चोर उनके दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और लाखों का सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह सुधांशु घर पहुंचे तो नीचे वाले हिस्से के सारे ताले टूटे मिले और अलमारियों से सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में रखे छह लाख से ज्यादा के जेवर और साठ हजार की नकदी चोरी हुई है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस दूसरे कामों में उलझी, गश्त ठप

इन दिनों किसान आंदोलन, नए साल की तैयारी के सुरक्षा बंदोबस्त बनाने में पुलिस उलझी है। इसके चलते गश्त की व्यवस्था लगभग खत्म या निष्प्रभावी हो गई है, जिसका फायदा चोर-लुटेरे उठा रहे हैं और शहर से देहात तक लगातार चोरी व लूट की घटनाएं हो रही हैं। केसरपुर की बैंक में नकबजनी कर चोरी की कोशिश हो चुकी है। हाल ही में टेंपो ड्राइवर ने समझदारी दिखाकर अहलादपुर चौकी के सामने टेंपो पलट दिया जिसमें एक लुटेरे की मौत हो गई और पुलिस ने दो लुटेरे पकड़ भी लिए। इन्हीं लुटेरों पर इज्जतनगर और दूसरे थानों की पुलिस ने अपने इलाकों की कई घटनाओं का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें