हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बंद ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों के जेवर व सामान ले गए। इससे पूर्व चोर डिब्बों में रखी भैया दूज की मिठाई भी खा गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है।
थाना हाफिजगंज के गांव सुड़ियावा निवासी रूपचंद्र ने बताया कि रविवार को वह घर में ताला डालकर पत्नी व बच्चों के साथ भैया दूज करने ससुराल गए थे। रात में चोर मेन दरवाजे क ताला काटकर घर में घुस गए और संदूक का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी का मंगलसूत्र, दो जोड़ी पैरों की पायल, एक चांदी का सिक्का व पैनल खरीदने को रखे एक लाख की नकदी ले गए।
सोमवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर जानकारी हुई। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कराई जा रही है। संवाद