बरेली। चार दिन बाद बृहस्पतिवार को धूप निकली पर शुक्रवार काे फिर घने बादल मंडराने लगे। जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बना, वहां रिमझिम का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बादल मंडराने का अनुमान जताया है।
शुक्रवार की सुबह घने बादलाें के साथ हुई। दोपहर में कुछ देर तक धूप निकली पर नमी के असर से बेअसर रही। अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर सामान्य से चार डिग्री कम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दौरान कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम का माहौल रहा।
शाम को हवा ने हल्की ठंड का अहसास कराया पर उष्मीय विकिरण से रात में उमस रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज किया गया। ब्यूरो
मौसम इनपुट
29.9
27.0
धूप निकलेगी। हल्की बारिश का अनुमान है।
सूर्योदय 5:39
सूर्यास्त 6:57