फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मुंबई की महिला को कस्बे के किराये के मकान में बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को महिला का पति थाने पहुंचा और महिला को अपने साथ मुंबई ले गया।
विज्ञापन

कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक मोहित निवासी ग्राम नाद अलगनी फरीदपुर को दोपहर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो दिन पहले सीओ नितिन कुमार को सूचना मिली थी कि मूलरूप से जिला रायबरेली निवासी महिला, जो अपने पति व पांच साल के बच्चे के साथ मुंबई में रहती थी। वहां पर इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती आरोपी से हो गई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोपी उसे कई महीने पहले ले आया और पिछले कई दिनों ने महिला को कस्बे में एक किराये के मकान में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। किसी तरह महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पति को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंधक महिला को मुक्त कराया। बृहस्पतिवार को महिला अपने पति के साथ मुंबई लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें