फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 23 जनवरी को शहर में 10 मिनट का होगा ब्लैकआउट, थम जाएगा यातायात

Wed, 21 Jan 2026 10:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में 23 जनवरी को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान दस मिनट तक शहर में अंधेरा छा जाएगा। ब्लैक-आउट के समय तक यातायात भी रोका जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में यूपी दिवस-2026 के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर 23 जनवरी को ब्लैकआउट मॉकड्रिल की जाएगी। यह कार्यक्रम 10 मिनट का होगा। शाम छह बजे से शुरू होकर 6.10 बजे तक चलेगा। शाम के छह बजते ही ब्लैकआउट मॉकड्रिल शुरू होगी और लाइटें बंद कर दी जाएंगी। 6.02 बजे तक अधिकारियों के वाहनों के सायरन बजेंगे और फिर 6.10 बजे फिर से लाइटें जला दी जाएंगी।
विज्ञापन


एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बताया कि ब्लैकआउट मॉकड्रिल कलक्ट्रेट परिसर में भी होगी। इसके अलावा उत्तर-दिशा में दामोदर स्वरूप पार्क (चौकी चौराहा), दक्षिण-दिशा में पुलिस चौकी रेलवे जंक्शन व पूर्व में सर्किट हाउस चौराहा से यातायात पूरी तरह से ब्लैक-आउट मॉकड्रिल के समय तक रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें