विविध
रेस : रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस सुबह 10 बजे से।
श्रद्धांजलि : सर्किट हाउस चौराहा स्थित शहीद स्मारक पार्क में युवा सिंधी समाज ट्रस्ट की ओर से अमर शहीद हेमू कालाणी को श्रद्धांजलि सुबह 10 बजे से।
प्रदर्शन : जल संसाधन एवं सिंचाई विभाग के यांत्रिक अभियंताओं का प्रदर्शन सिविल लाइंस स्थित नलकूप खंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से।
शोभायात्रा : छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा बानखाना चौराहे से अपराह्न 1:30 बजे से।
संवाद : भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से व्यापारिक विषयों पर संवाद सिविल लाइंस स्थित होटल सीता किरण में शाम 7:30 बजे से।
धर्म-कर्म
कथा : ग्राम चौबारी स्थित बाबा ब्रह्मदेव स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 12 बजे से।
कथा : सीबीगंज की आईटीआर काॅलोनी स्थित श्री हरिहर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा अपराह्न 2:30 बजे से।
कथा : राजेंद्रनगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीराम कथा शाम 4 बजे से।
सराफा भाव
सोना - 1,51,000 रुपये प्रति दस ग्राम
चांदी - 3,07,500 रुपये प्रति किलो