फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश तो कहीं चली तेज हवा... छाए रहे बादल, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की रातों की नींद उड़ा दी है। शनिवार को गरज के साथ बारिश हुई तो कहीं आसमान पर बादल छाए रहे। तेज, धूप और गर्मी के बीच शनिवार को दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन किसान चिंतित दिखे।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि सरसों की फली टूट गई, जबकि गेहूं की फसल झुकने से उसकी उपज पर असर पड़ेगा। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली।
वहीं, किसानों की चिंता जरूर बढ़ गई है। यदि इससे अधिक बारिश होती है और खेतों में पानी जमा हो जाएगा, जिससे सरसों और गेहूं की फसल को काफी ज्यादा नुकसान होगा। इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें