फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में मारपीट मामले में हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ललितपुरी निवासी अधिवक्ता सचिन उपाध्याय और एक अन्य युवक के बीच शुक्रवार की रात हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सचिन उपाध्याय ने आरोप लगाया कि 21 मार्च की शाम को घर लौटते समय रास्ते में हो रहे विवाद में बीच-बचाव करा रहे थे, तभी वीरेन्द्र, अजय, राकेश, रोहित, बृजेश और रोहित की भाभी ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। अधिवक्ता का आरोप है कि जानलेवा हमले के बाद आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष के युवक रोहित ने आरोप लगाया किवह मंदिर जा रहे थे, तभी उसने नाले में गिरी गाड़ी को देखा। इस दौरान अधिवक्ता सचिन उपाध्याय, उनके साले और दो अज्ञात व्यक्तियों ने गाली देकर मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें