फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांव में मामूली बात पर हुआ बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के गांव परावहाउद्दीनपुर में शुक्रवार शाम हुए मामूली विवाद ने शनिवार सुबह दोबारा मारपीट होने पर विकराल रूप ले लिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को एक नामजद और नौ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम गांव निवासी एहसान व नन्हे लाल आदि में किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। वहां मौजूद लोगों ने बात शांत करा दी थी। आरोप है कि शनिवार सुबह एहसान पक्ष के लोगों ने दूसरे गांव से कुछ अन्य लोगों को बुलाकर नन्हेलाल, जो कि विकलांग है, को घर से खींचकर पीटा। इससे उसकी आंख में चोट आ गई। बचाने पहुंचे विमल को भी पीटा। विमल को भी सिर में चोट आई।
आरोप है कि बाहर से आए युवकों ने काफी देर तक झगड़ा किया। जान से मारने की धमकी दी। मामला जानकारी में आने पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विमल की तहरीर पर गांव निवासी परावहाउद्दीनपुर निवासी एहसान व साकिब सहित 10 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें