फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह घंटे लगा जाम

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सड़क मरम्मत के चलते 3 घंटे लगा जाम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदपुर में एक लेन पर सड़क मरम्मत के चलते छह घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान हजारों गाड़ियों के अलावा दो से तीन एंबुलेंस भी फंसी रहीं। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के अनुसार सड़क मरम्मत के दौरा डायवर्जन की व्यवस्था लागू नहीं की गई थी। काफी देर बाद पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब सात बजे के बाद जाम खुला। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक बजे से फरीदपुर में बरेली-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर की तरफ से वाहनों के आने वाली लेन पर एनएचएआई द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। एक लेने से वाहनों को निकाला जा रहा था, जिस कारण वाहन फंस गए और तीन से चार किमी. लंबा जाम लग गया। सड़क मरम्मत का कार्य टोल प्लाजा से लेकर केसरपुर गांव के समीप बने कट तक बुधवार को किया जा रहा था। वाहनों के फंसने पर लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। चालकों ने जल्दबाजी में वाहनों को निकालने के लिए राजमार्ग पर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों को खड़ा कर दिया। इस बीच वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। संवाद

डायवर्जन की कोई व्यवस्था नहीं थी। वनवे से ही वाहन निकलते रहे। आगे जाम न लगे, इसके लिए हाईवे पर काम करने वाले एनएचएआई कर्मियों से सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें