फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में ही हुई थी मारपीट मगर पीड़ित छात्र की पहचान नहीं

विज्ञापन
प्राक्टोरियल बोर्ड की बैठक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद बारादरी पुलिस भी जांच करने कॉलेज पहुंची
विज्ञापन

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने की बैठक, बाहरी युवकों पर सख्त कार्रवाई का फैसला

बरेली। बरेली कॉलेज परिसर में एक छात्र को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को जांच शुरू कर दी गई। वीडियो की पड़ताल में पता चला कि मारपीट की घटना हॉकी स्टेडियम के पास खाली मैदान में हुई थी। यह पता नहीं लग पाया कि पिटने वाला छात्र कौन है। इस बीच प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक भी हुई जिसमें कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के अलावा किसी और के परिसर में प्रवेश करने पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद यह असमंजस जताया जा रहा था कि मारपीट की घटना बरेली कॉलेज में ही हुई है या किसी और कॉलेज के वीडियो को गलत प्रचारित किया जा रहा है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जब बारीकी से पड़ताल की तो पाया गया कि वीडियो बरेली कॉलेज का ही है। इसके बाद पीड़ित छात्र का पता लगाने के लिए वीडियो को सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को भेजा गया मगर पीड़ित छात्र का फिर भी पता नहीं लग पाया। दोपहर के वक्त थाना बारादरी के सब इंस्पेक्टर अंगद सिंह भी जांच के लिए कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से पूछताछ की और आरोपियों पहचान होते ही तत्काल सूचना देने को कहा ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

हंगामा करने वाले छात्रों की सूची बनेगी

चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने बताया कि कॉलेज में मारपीट, हंगामा और शिक्षण कार्य में व्यवधान डालने में लिप्त रहे छात्रों की सूची तैयारी कराई जा रही है जो थाना बारादरी को सौंपी जाएगी। भविष्य में किसी तरह की मारपीट या हंगामा करने पर सूची में शामिल छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह अगर वीडियो में किसी को पहचान रहे हैं तो इसकी जानकारी दें। उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें