फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नियमित में स्क्वायड नहीं, महाकुंभ विशेष ट्रेनें भी बिना सुरक्षा दौड़ेंगी

Fri, 07 Feb 2025 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआरपी और आरपीएफ में स्टाफ की कमी के कारण नियमित के साथ महाकुंभ विशेष ट्रेनें भी बिना पुलिस स्क्वायड (सुरक्षा दस्ता) के दौड़ेगी। माघ पूर्णिमा के स्नान से पहले सात से 10 फरवरी तक बरेली होते हुए आठ महाकुंभ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। आरपीएफ और जीआरपी को नियमित ट्रेनों के लिए स्क्वायड उपलब्ध करना मुश्किल हो रहा है। इससे पहले भी मुख्य स्नान पर्वों पर चलाई गई महाकुंभ विशेष ट्रेनों में 80 फीसदी ने बिना स्क्वायड के लंबी यात्रा पूरी की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के तहत आने वाले जीआरपी और आरपीएफ थानों में स्टाफ की कमी है। खासकर रात में चलने वाली ट्रेनों में स्क्वायड उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। हालांकि, स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम चेकिंग करती है, लेकिन रास्ते में अगर कोई घटना होती है तो सुरक्षा के लिए कोई नहीं है। पिछले साल बरेली जंक्शन के आउटर पर ट्रेनों की चेन पुलिंग कर लूटपाट की सिलसिलेवार घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को भी जेल भेजा जा चुका है। इन दिनों महाकुंभ चल रहा है। एक ओर सतर्कता बरती जा रही है और दूसरी ओर बिना स्क्वायड के ट्रेनों को चलाया जा रहा है।


वर्जन-
ट्रेनों में पर्याप्त पुलिस स्क्वायड रहे इसकी व्यवस्था की गई है। स्टेशनों पर चेकिंग भी की जा रही है। कुछ जीआरपी थानों में स्क्वायड की कमी है। जिन ट्रेनों में स्क्वायड नहीं है उनमें भी व्यवस्था की जा रही है।- आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें