फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल में बीएड की सीटों की भारी कमी, दूसरे जिलों का लेना पड़ेगा सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजों ने बरेली मंडल के हजारों छात्रों के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा में मंडल से रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है, लेकिन इसके सापेक्ष उपलब्ध सीटों की संख्या काफी कम है। इसका सीधा असर हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर पड़ेगा। उन्हें अब बीएड में दाखिले के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ेगा या फिर एक साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बरेली जिले के आठ केंद्रों पर पंजीकृत 3,767 अभ्यर्थियों में से 3339 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 3,000 से अधिक उत्तीर्ण हुए हैं। पूरे बरेली मंडल से 8,207 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से सात हजार से अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसके विपरीत, मंडल में बीएड सीटों की संख्या बेहद सीमित है। चारों जिलों को मिलाकर कुल 42 बीएड कॉलेज संचालित हैं, जिनमें लगभग 4,300 सीटें ही उपलब्ध हैं। उत्तीर्ण हुए सात हजार से अधिक अभ्यर्थियों में से लगभग आधे से ज्यादा छात्रों को अपने ही मंडल में बीएड की सीट नहीं मिल पाएगी।
शाहजहांपुर में 1,700 से अधिक ने दी थी परीक्षा
शाहजहांपुर में पांच केंद्रों हुई परीक्षा में पंजीकृत 1892 अभ्यर्थियों में 1712 ने, बदायूं में तीन केंद्रों पर पंजीकृत 1109 में से 997, पीलीभीत में चार केंद्रों पर पंजीकृत 1441 में से 1285 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें