फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एआई वाले टीवी की धूम, हीटर-गीजर और ब्लोअर की भी बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहालग और सर्दी की जुगलबंदी से इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में गर्माहट आ गई है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक से लैस उपकरण ग्राहकों को खूब भा रहे हैं। गर्मी और सर्दी के लिहाज से अब हॉट एंड कूल एसी भी बाजार में हैं। एआई फीचर वाले टीवी सहित वाशिंग मशीन, हीटर, गीजर, ब्लोअर आदि की जबर्दस्त मांग है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी हरीश अरोरा के मुताबिक ग्राहक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों की मांग कर रहे हैं। लिहाजा, कई कंपनियों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित उपकरण बाजार में उतारे हैं। इसमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर आदि शामिल हैं। ये यूजर (उपयोगकर्ता) के दिए गए निर्देशों को संकलित करते हैं। 30 दिन आकलन के बाद एआई मोड पर वे स्वसंचालित हाेते हैं। एआई मोड बंद होने पर उपयोगकर्ता अपने अनुसार उसे संचालित कर सकते हैं।
एयर कंडीशनर में अब हॉट एंड कूल दो मोड हैं। इसे मौसम के मुताबिक सेट किया जा सकता है। सर्दियों में हॉट माेड ऑन करने से ब्लोअर की तरह कमरे, दफ्तर को गर्म करेगा। कितने यूनिट बिजली खपत हुई? यह भी बताएगा।
विज्ञापन

वजन भांपकर कितनी देर कपड़े धोने हैं, तय करेगी मशीन
सर्दियों में वॉशिंग मशीन की खरीद बढ़ी है। कारोबारियों के मुताबिक एआई तकनीक से लैस वॉशिंग मशीन कपड़ों के वजन के आधार पर कितनी देर, किस मोड पर धोना है, तय कर लेगी। एप से उसे कहीं से भी संचालित कर सकते हैं। जहां पानी आने का समय निर्धारित है, ठीक उसी समय मशीन ऑन होकर पानी स्टोर करेगी।
फ्रिज सेट कर लेगा तापमान, टीवी बदलेगा चमक
कारोबारियों के मुताबिक अब एआई मॉडल फ्रिज लोगों को भा रहा है। एआई मोड ऑन होने पर यह तापमान खुद सेट कर लेता है। वहीं, एआई टीवी कमरे के प्रकाश के अनुसार डिस्प्ले की ब्राइटनेस (चमक) को कम और ज्यादा करता है। ऑफलाइन मोड में भी सक्रिय रहता है।
हीटर, ब्लोअर से ज्यादा गीजर की मांग
कारोबारी दीपक भसीन के मुताबिक रात में ठंड बढ़ने से टंकी का पानी बेहद ठंडा हो जाता है। इसको गर्म करने के लिए गैस और इलेक्टि्रक गीजर की मांग बढ़ गई है। उन्होंने 15 दिसंबर के बाद ठंड में इजाफा होने पर हीटर, ब्लोअर की मांग तेज होने का अनुमान जताया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें