फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना तौकीर के आह्वान पर तीन बार हो चुका है बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर शहर में अब तक तीन बार बवाल हो चुका है। तीनों बार कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस और प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन




ढाई दशक पहले एक समाचार पत्र में प्रकाशित अरुण शौरी के लेख के खिलाफ मौलाना ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। उस दौरान पहलवान साहब की दरगाह के पास पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित की थी। करीब डेढ़ साल पहले माफिया अतीक अहमद के एनकाउंटर और सलमान अजहरी की गिरफ्तारी के विरोध में मौलाना ने इस्लामिया मैदान पर प्रदर्शन का आह्वान किया तो दूसरी बार लाठीचार्ज हुआ था। तब अब शुक्रवार को तीसरी बार मौलाना के आह्वान पर प्रदर्शनकारी बिहारीपुर करोलान में बैरियर पार कर नौमहला पहुंचने की जिद पर अड़े थे। पुलिस उनको लौटाने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच भीड़ में शामिल लोगों ने माहौल बिगाड़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन



मौलाना तौकीर से जुड़े विवाद और विवादित बयान



- वर्ष 2010 दंगे के आरोपी, मामला कोर्ट में विचाराधीन।
- वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित तहखाने में पूजा शुरू होने पर जेल भरो आंदोलन की घोषणा की।
- हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा को लेकर कहा- हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। हमला होगा तो जान से मार देंगे।
- अगर हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर सख्ती नहीं हुई तो कहींं मुस्लिम इस्लामिक मुल्क की मांग न करने लगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें