फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबर फैक्ट्री के पहरेदार ही निकले चोर

Fri, 16 Oct 2015 01:08 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी की रबर फैक्ट्री के पहरेदार ही चोर निकले। फैक्ट्री के सुपरवाइजर राहुल सिंह ने सिक्योरिटी कर्मियों और वर्दी वालों से सांठगांठ करके करोड़ों का लोहा चोरी कराकर लाखों रुपये कमा चुका है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार करके हवालात में डाल दिया है। उसने कई कबाड़ी और पुलिस कर्मियों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन

पिछले कई साल से फतेहगंज पश्चिमी स्थित रबर फैक्ट्री में लोहा चोरी हो रहा है। कस्बे के ही मोहल्ला साहूकारा निवासी राहुल सिंह फैक्ट्री के सुपरवाइजर हैं। उन पर फैक्ट्री की देखभाल की जिम्मेदारी है। सिक्योरिटी कर्मचारियों को चाहिए था कि वह फैक्ट्री के सामान की सुरक्षा करें, लेकिन इसके बाद भी फैक्ट्री में लोहा चोरी होने का सिलसिला चलता रहा। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच की इंटेलीजेंस विंग की टीम ने सुपरवाइजर राहुल को फैक्ट्री परिसर से लोहा चोरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसके पास से बीस क्विंटल लोहा बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक राहुल ने भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज के कई कबाड़ियों के नाम बताए हैं। टीम प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि आरोपी सुपरवाइजर तीन साल से रबर फैक्ट्री का लोहा चोरी करा रहा है। उसे फैक्ट्री से लाखों रुपये का चोरी करके बेचकर कोठी और कार खरीद ली है। सुपरवाइजर से पूछताछ के दौरान जिन लोगों के नाम मिले हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें