फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। देवचरा चौराहे पर बने मार्केट को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया है। तीन दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की नकदी व हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


देवचरा-बल्लिया चौराहे पर बनी कपूर मार्केट में शनिवार रात चोरों ने कॉस्मेटिक की तीन दुकानों को निशाना बनाया। यहां से लाखों रुपये, हार के साथ इत्र की पेंटिया, आर्टिफिशियल ज्वेलरी के अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। देवचरा निवासी सोनू गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम दुकान बंद कर गए थे। रविवार सुबह पहुंचा तो दुकान में रखे 70 हजार रुपये के नोटों के हार के साथ लगभग 30 हजार का अन्य सामान नहीं मिले।
देवचरा निवासी अंकुश गुप्ता की दुकान से 60 हजार के बने नोटों के हार के साथ गल्ले में रखी कुछ नकदी गायब थी। बरेली निवासी ममता दिवाकर ने बताया कि उनकी ब्यूटी पार्लर की दुकान है, जिसमें 30 हजार रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ 15 हजार रुपये की नकदी चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनी सीओ रूपेश कुमार पांडे ने घटना का निरीक्षण कर दुकानदारों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें