बरेली के धनेटा के पास काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर खुराफातियों ने पथराव कर दिया। जिससे एक कोच की खिड़की का कांच टूट गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई।
बरेली में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर रविवार को खुराफातियों ने धनेटा के पास पत्थरबाजी कर दी। इससे ट्रेन के कोच बी-1 का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में यात्री दहशत में आ गए। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने कोच में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की। ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नगरिया सादात और भिटौरा के बीच स्थित बरेली का धनेटा स्टेशन रामपुर आरपीएफ के तहत आता है। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बरेली आने का समय शाम 4:43 बजे है। रविवार को यह ट्रेन एक घंटे देरी से आई। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर बी-1 कोच के यात्रियों से आरपीएफ और जीआरपी ने पत्थरबाजी के संबंध में जानकारी ली।