फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो विद्यालयों में चोरी... एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पिछले माह दो प्राथमिक विद्यालयों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया एक एलपीजी गैस सिलिंडर और एक टुल्लू पंप बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चमरौआ व बिबियापुर कायस्थान के प्राथमिक विद्यालयों में क्रमशः दो मई बिबियापुर और तीन मई को प्राथमिक विद्यालय चमरौआ में चोरी की घटना हुई थी। प्राथमिक विद्यालय चमरौआ की इंचार्ज अध्यापिका ज्योति अहलावत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से चोरों की तलाश में जुटी थी। गांव मुरारपुर के पास नहर की पुलिया से भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ही गांव सुरला निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने चमरौआ व बिबियापुर कायस्थान के प्राथमिक विद्यालयों से चोरी की घटना को स्वीकार किया। चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी धर्मेश कुमार, एसआई रनवीर सिंह, हिमांशु ढींगरा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें