फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल के जर्जर भवन में संवार रहे बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
जर्जर स्कूल भवन के फोटो
विज्ञापन
मीरगंज। विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जौनेर के जर्जर भवन में बच्चों का भविष्य संवर रहा है। भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय का प्लास्टर बार-बार झड़ रहा है। बरामदा गिरने की कगार पर है। रसोईघर की छत से सरिया तक बाहर नजर आ रही है। शौचालय का प्लास्टर और टाइलें भी टूटकर गिर चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज को पत्र देकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है, लेकिन महज सफाई के सहारे काम चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने भी स्कूल भवन की मरम्मत की मांग उठाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समय रहते मरम्मत न होने पर बच्चे और स्टाफ हादसे के शिकार हो सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई कर जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद

जर्जर स्कूल भवन के फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें