फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के मॉल में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज पर भाजपा नेता डॉ. अनिल शर्मा के इंपीरियल मॉल में दूसरी मंजिल पर सनसिटी निवासी योगेश सक्सेना की सर्जिकल फर्म के दरवाजे तोड़कर चोर करीब दो लाख की नकदी चुरा ले गए। इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

योगेश सक्सेना ने बताया कि दो जनवरी की रात कुछ चोर इंपीरियल मॉल स्थित उनके ऑफिस में घुस गए। पहले तो सीसीटीवी कैमरों के तार काटे और फिर शीशे के दो दरवाजे तोड़कर ऑफिस में घुसे। इसके बाद वहां से मेज की दराज में रखे करीब दो लाख रुपये चोरी कर लिए। उन्हें अगले दिन घटना की जानकारी हुई और फिर मॉल के अन्य कैमरों की फुटेज देखी गई तो कुछ चोर सीसीटीवी में कैद मिले।
शाम को ही मॉल में छिप गए चोर
योगेश सक्सेना के मुताबिक यह वारदात रेकी के बाद अंजाम दी गई है। चोर शाम को साढ़े सात बजे ही मॉल में छिपकर बैठ गए। इसके बाद रात 10.38 बजे उनके ऑफिस पहुंचे। पहले तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन नाकाम हुए तो 11.05 बजे शीशा तोड़कर अंदर घुसे और 11.32 बजे चोरी करके निकल गए। चोरों ने मास्क भी लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें