फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक रात में छह घरों से चोरी, 17 लाख का सामान समेटा

विज्ञापन
मकान के पीछे साइड से लगाया गया नकव
विज्ञापन
भुता। क्षेत्र के गांव ककरा कला में मंगलवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। वे यहां नकब लगाकर नकदी, आभूषण समेत 10 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को खोजती रही, लेकिन कोई भी चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित गृह स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है। इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। वे जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ककरा कला निवासी किसान विश्व देव ने बताया कि वह मंगलवार रात परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे।उसी समय चोर नकब लगाकर घर में घुसे और अलमारी से आठ हजार नकद व सात लाख रुपये के जेवर ले गए। इसी गांव के प्यारेलाल के घर में भी पीछे से नकब लगाकर 50 हजार रुपये नकद, बर्तन, कपड़े आदि सामान चोर ले गए। प्यारेलाल के पड़ोसी तुलाराम के घर से जेवर व एक हजार रुपये चोर चुरा ले गए। इसी तरह पप्पू लाल के घर में पीछे से नकब लगाया, लेकिन आहट होने पर चोर भाग गए।
चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी ग्राम खड़सरा में तीन घरों मेंं नकब लगाकर नकदी व जेवर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। इस तरह एक साल में दर्जनों चोरी की वारदातें हुईं, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही। बुधवार को पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल पर जांच की। सीओ संदीप सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


दो घरों से सात लाख का सामान समेट ले गए चोर
भंडसर/ हाफिजगंज। दो घरों से नकब लगाकर 55 हजार की नकदी समेत सात लाख का सामान मंगलवार की रात चोर समेट ले गए। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
थाना हाफिजगंज के गांव खाईखेड़ा निवासी स्व. वली अहमद की पत्नी रजिया मंगलवार की रात अपने बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी कि इसी बीच किसी समय चोर मकान में नकब लगाकर घुस गए। अलमारी में रखे सोने की मांग पट्टी, डेढ़ तोला एक सोने का हार, एक तोला कानों के टिप्स, आधी तोला चांदी की अंगूठी और पांच हजार नकद आदि सामान लेकर भाग गए। इसके बाद इन्हीं चोरों ने गांव के ही साबिर खां के घर की पीछे से दीवार काट दी। उनके घर से भी 50 हजार नकद, सवा तोला झुमकी, पेंडल, सोने का डेढ़ तोला की मांग पट्टी आदि सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने रिठौरा पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल करते हुए चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें