फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मरीज की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने प्रबंधक पर बोला हमला

Wed, 30 Apr 2025 04:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधक पर हमला करने का भी आरोप है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान घायल मरीज की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। स्टाफ के साथ मारपीट की। पूरा घटनाक्रम अस्पताल के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुलड़िया निवासी रिजवान सड़क हादसे में घायल हो गया था। मंगलवार सुबह उसको निजी अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने रिजवान की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन जब रिजवान को लेकर हायर सेंटर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन शव को वापस अस्पताल ले आए और वहां हगामा शुरू कर दिया।

उकसाने के बाद भड़की भीड़ 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक का शव लेकर आए राशिद जान, शानू खान, ईशा खान और मोबीन खान ने भीड़ को उकसाया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने प्रबंधक को जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ता देख अस्पताल के कर्मचारी चंद्रपाल, संतोष कनौजिया, मनोज और महेश ने बीचबचाव कर किसी तरह प्रबंधक को हमलावरों से बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही हमलावर भाग गए। 
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधक विनोद कुमार ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि डॉक्टरों ने समय पर गंभीर मरीज के तीमारदारों को उचित सलाह दी थी और तुरंत रेफर किया गया था। इसके बावजूद इस तरह का हमला गलत है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें