फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री लेने गाजियाबाद गया युवक संक्रमित होकर लौटा

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली आने पर बिगड़ी हालत, जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन

बरेली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के चल रही कवायद के बीच मंगलवार को एक और युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर सर्विलांस टीम ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रैक करना शुरू कर दिया है। फिलहाल परिवार के अलावा संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। युवक से पूछताछ जारी है।
करीब पांच दिन पहले यूनाइटेड किंगडम से वापस आए युवक के संक्रमित मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी हो गया है। संक्रमितों को ट्रैक करने के लिए सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। पर अब तक सरकारी जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं मिला। इसके इतर निजी लैब की जांच में मंगलवार को एक युवक संक्रमित मिला है। आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, हार्टमन ओवरब्रिज के पास कमला मेंशन कॉलोनी का रहने वाला 21 वर्षीय युवक मंगलवार को संक्रमित मिला है। पूछताछ में पता चला है कि युवक मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। जो फिलहाल वर्क फ्रॉम होम पर है।
विज्ञापन

युवक ने गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज से पढ़ाई की थी। डिग्री लेने के लिए वह 24 दिसंबर को गाजियाबाद गया था। 26 दिसंबर को वह बरेली वापस लौटा। बरेली आने पर कोविड संदिग्ध लक्षण मिलने पर उसने 27 दिसंबर को एक निजी लैब से कोविड जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट 28 दिसंबर को पॉजिटिव मिली है। फोन पर युवक ने खुद को लक्षण रहित बताते हुए होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है।
30 से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहा युवक
पूछताछ में युवक ने बताया कि बरेली आने के दौरान उसके संपर्क में करीब 30 लोग रहे। परिवार में दो लोग समेत बाई भी है। सफर में किन लोगों के संपर्क में रहा, इस संबंध में युवक ने उनके पते अथवा मोबाइल नंबर की जानकारी से इनकार किया है। बताया कि गाजियाबाद में रहने के दौरान उसके साथ बस्ती जिले का रहने वाला एक मित्र भी साथ में रहा था। जिसकी जानकारी बस्ती जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
विदेश से लौटे 47 लोगों में से छह लापता
डॉ. गौतम ने बताया कि मंगलवार को स्टेट सर्विलांस की ओर से 26 दिसंबर को बरेली लौटे लोगों की सूची मिली है। इसमें से 34 लोगों को ट्रैक कर लिया गया है। सात लोग दूसरे जिलों के हैं। जिसकी सूचना संबंधित जिला प्रशासन को भेज दी गई है। हाई रिस्क देश नीदरलैंड, सिंगापुर से लाटे एक-एक व्यक्ति बड़ा बाजार और डेलापीर के रहने वाले हैं। छह लोगों के नाम, पते, मोबाइल नंबर गलत दर्ज थे, जो ट्रैक नहीं हो सके।
विज्ञापन

26930 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 52 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 26930 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अब तक जिले के 2906702 लोगों को पहली और 1733687 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। बुधवार को गांधी नगर कैंप कार्यालय समेत सत्योदय पब्लिक स्कूल शांति विहार, ईसीएचएस पॉली क्लिनिक, एमएच हॉस्पिटल, आरटीओ ऑफिस और ईदगाह के सामने कटघर स्थित कैंप कार्यालय पर टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा सभी सरकारी स्वास्थ्य केेंद्रों पर भी कोविड वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें