फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर गलत उंगली दबाई.. नौकरशाह ने साख गिराई

Wed, 27 Dec 2017 01:46 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन के एक वरिष्ठ अफसर की एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली गई पोस्ट ने हलचल मचा दी है। ग्रुप से जुड़े लोगों की शरारत से मामला खासा चर्चा में आ गया। जब अफसर से पूछताछ शुरू हुई तो वे अब सफाई देते-देते परेशान हैं कि बच्चे मोबाइल से खेल रहे थे भाई.. उंगली गलत दब गई होगी.. हो जाता है कभी कभी।
मंगलवार पूरे दिन व्हाट्सएप पर एक अश्लील पोस्ट चर्चा में बना रहा। पोस्ट करने वाले प्रशासन के एक वरिष्ठ अफसर थे, इसलिए लोगों ने खूब मजे लिए। धीरे-धीरे वायरल होकर हजारों मोबाइल फोन पर यह पोस्ट पहुंच गई। खुराफात करने वाले लोग मामला ऊपर तक पहुंचाने में भी पीछे नहीं रहे। मंगलवार को पूरे दिन इस पोस्ट की चर्चा कलेक्ट्रेट परिसर में चलती रही। पोस्ट वायरल होने की खबर मिली तो अफसर परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के ही कुछ अफसरों ने पोस्ट डालने वाले अफसर से फोन पर पोस्ट के बारे में पूछताछ करनी शुरू की तो वे और परेशान हो गए। उनका कहना था कि उनके मोबाइल फोन पर हजारों पोस्ट हर दिन आती है। वह तो काम में व्यस्तता के चलते ज्यादातर मेसेज देख ही नहीं पाते हैं। जो पोस्ट वायरल हुई है वह शायद कभी आई होगी और गलती से ग्रुप में फारवर्ड हो गई। घर में अक्सर बच्चे भी खेल खेल में सेंड कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें