फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फिजा में गूंजीं या हुसैन की सदाएं, कर्बला में दफन किए ताजिए

Mon, 07 Jul 2025 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। जुल्म के खिलाफ मैदान-ए-कर्बला में जाम-ए-शहादत नोश फरमाने वाले हजरत इमाम हुसैन और शोहदा-ए-कर्बला की याद में यौमे आशूरा को कस्बे में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। घरों व इमामबाड़ों में मजलिसें हुईं। सुबह से शाम तक हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला के मसाएब बयान किए गए। तख्तों ताजियों के जुलूस लेकर ताजियेदार कर्बला पहुंचे। यहां ताजियों को दफन कर अजादारों ने रोशनी कर दुआएं मांगी। शिया समुदाय के जुलूस में अकीदतमंदों ने या हुसैन की सदाओं के बीच जंजीर और कमा का मातम किया।
विज्ञापन

रविवार को यौम-ए-आशूरा पर सुबह से ही कस्बे में माहौल गमगीन था। पूरी रात बस्ती की गश्त करने के बाद सुबह जैसे ही इमामबाड़ा कला पर अंजुमन असगरिया, हैदरी, पंजेतनी, जुल्फिकारे हैदरी के जुलूस-ए-अलम पहुंचे तो चारों तरफ से या हुसैन की सदाएं आने लगीं। इसके बाद कोठी से ताजिए का जुलूस इमामबाड़ा कला पहुंचा। सुबह नौ बजे कर्बला में मौलाना शाहीन रजा जैदी, मौलाना कसीम हुसैन, मौलाना सितवत हैदर ने यौम-ए-आशूरा के आमाल कराए।
दोपहर एक बजे इमामबाड़ा कला में मजलिस हुई। मजलिस के बाद ताजिए का जुलूस उठा जो अपने तय मार्ग से होता हुआ मुख्य चौराहे पर पहुंचा। मुख्य चौराहे पर ग्राम लाईखेड़ा, टांडा सादात, पनुआ, लाड़पुर आदि गांवों के ताजिए भी इमामबाड़ा कला के ताजिए से मिल गए। जो या हुसैन की सदाओं के बीच कर्बला पहुंचे और दफन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- ताजिए के जुलूस में जंजीर का मातम करते अजादार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें