फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चाची ने प्रेमी संग भतीजे की चाकू से गोदकर की हत्या

Sun, 06 Jul 2025 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव म्यूड़ी कला में जमीन को लेकर हुए विवाद में चाची ने भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। सरकारी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चाची, उसके पति व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव में शनिवार शाम साढ़े सात बजे जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ। गांव निवासी चरन सिंह की पत्नी अनीता व भतीजे उमाकांत की पत्नी कांति देवी में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसी दौरान उमाकांत भी मौके पर पहुंच गए और पत्नी के पक्ष में चाची से बहस करने लगे। आरोप है कि चाची अनीता ने चाकू से उमाकांत के पेट व अन्य जगहों पर वार किए। वहां मौजूद अनीता के करीबी गौरव ने भी उमाकांत को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर होने पर आसपास के ग्रामीण व परिजन आ गए। कुछ लोग उमाकांत को सीएचसी कुंआडांडा ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता व गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
गौरव से करीबी में किया संपत्ति से बेदखल
पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता लगा कि अनीता काफी दबंग है। ग्रामीणों ने यहां तक बताया कि अनीता के गौरव से संबंध हैं। अनीता के परिजनों को यह बात सही नहीं लगती है। ग्रामीणों ने बताया कि चरन सिंह के पिता लीलाधर ने बहू के आचरण की वजह से बेटे व बहू दोनों को संपत्ति से बेदखल भी कर दिया है। इसी बेदखली व जमीन बंटवारे को लेकर काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। उमाकांत के परिजनों ने अनीता, गौरव व चरन सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

वर्जन
जमीन के विवाद में महिला की भतीजे से कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान महिला ने भतीजे को चाकू मार दिया। महिला का करीबी बताया जा रहा गौरव व महिला के पति भी मौके पर मौजूद व हमलावर बताए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें