फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेलियों ने रेप की क्लिपिंग बनाकर गांव को किया शर्मशार

Sun, 27 Dec 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। शेरगढ़ के एक इंटर कालेज की 11वीं की छात्रा से रेप का वीडियो वायरल होेने से पहाड़पुर के बाद फिर से इस इलाके में माहौल गरमाया हुआ है। आरोपी और लड़की दोनों अलग-अलग वर्गों के होने की वजह से तनाव की स्थिति बनी हुई है। वीडियो में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छात्रा के रेप में सहयोग कर वीडियो बनाने वाली नाबालिग सहेलियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया जाएगा। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी का घर घेर लिया था लेकिन घर पर ताला लगा था। एसओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों ने आरोपी के कहने पर ब्लैकमेलिंग के लिए वीडियो क्लिपिंग बनाई थी।
विज्ञापन

शेरगढ़ के एक गांव निवासी रेप पीड़ित छात्रा की गांव के ही दो दूसरे समुदाय की लड़कियों से दोस्ती थी। छात्रा के साथ दोनों पढ़ती थीं।एक ही गांव के होने की वजह से दोनों का छात्रा के घर आना-जाना रहता था। इसी गांव का अमन काफी समय से छात्रा पर नजर रखे हुए था। तहरीर के मुताबिक अमन ने दोनों लड़कियों के साथ मिलकर छात्रा का रेप करने का प्लान बना लिया। इसी के तहत छात्रा के घर उसकी दोनों सहेलियां 18 दिसंबर की दोपहर को पहुंच गईं। उनके साथ गांव का मोहम्मद अमन भी था। छात्रा उस वक्त घर में अकेली थी और कमरे में बैठकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। दोनों ने अमन को अपना भाई बताकर काफी देर तक उसके साथ बातचीत की। उसके बाद दोनों किशोरियां दरवाजे की आड़ लेकर छिप गई। अमन प्लानिंग के मुताबिक छात्रा को डरा धमकाकर कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। दोनों छात्राएं अमन के मोबाइल से रेप की वीडियो क्लिप बनाती रहीं। छात्रा के मुंह खोलने को कहने पर तीनों ने उसे वीडियो क्लिपिंग दिखाकर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी।
घटना के दो दिन बाद सबसे पहले छात्रा के चचेरे भाई को किसी ने क्लिप भेजी तो वह भड़क गया। उसने अपने परिवार के लोगों को वीडियो दिखाई तो सभी हैरान रह गए। थोड़ी देर बाद यह वीडियो क्लिप गांव के तमाम लोगों के मोबाइल नंबरों पर वायरल हो गया। पता लगने के अगले दिन छात्रा के पिता थाने पहुंचे और पुलिस को पूरा वाकया बताया। पुलिस ने मामला पुराना कहते हुए बात हल्के में ली। 25 दिंसबर को पीड़ित के पिता व गांव के लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर मुकदमा लिखने के लिए दबाव बनाया। वीडियो क्लिपिंग देखने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अमन और छात्रा की दोनों सहेलियों के खिलाफ बलात्कार करने, पाक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया।
विज्ञापन


नाबालिग लड़कियों की हरकत से सभी हैरान
 छात्रा के साथ रेप के लिए अमन ने मौका भी सही देखा। घटना के दिन छात्रा के परिवार का परिवार उसकी नानी के घर गए हुए थे। अमन जैसे ही छात्रा को रेप के लिए कमरे में ले गया छात्राओं ने उसका मोबाइल ले लिया और दरवाजे के पीछे छिपकर वीडियो क्लिपिंग बनाई। दो दिनों तक आरोपी व दोनों किशोरियां वीडियो देखते रहे और इसके बाद उसे गांव के मोबाइल नंबरों पर वायरल करना शुरू कर दिया। नाबालिग लड़कियों की इस हरकत से हर कोई हैरान है। परिवार वाले खुद अपनी लड़कियों की हरकत को लेकर शर्मसार हो गए हैं।
पुलिस तो मामला दबा रही थी...
पीड़ित के पिता ने बताया कि हमने 21 दिसंबर को पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस मामले को हल्के में लेकर तहरीर लिए बैठी रही। पुलिस पीड़ित परिवार को समझाती रही कि मुकदमा लिखाने के बदनामी होगी। वीडियो पूरे गांव में वायरल होने के बाद जब गांव में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की खबर आई। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने एसओ को वीडियो क्लिपिंग दिखाई गई। क्लिपिंग देखकर उनके हाथ पांव फूल गये और तब मामले की गंभीरता समझ में आई। आनन फानन में 25 दिसंबर की रात को पुलिस ने पाक्सो एक्ट, बलात्कार व आईटीएक्ट के तहत आरोपी मोहम्मद अमन व दोनों किशोरियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया।

गांव शर्मसार, ग्रामीणों में गुस्सा
शेरगढ़। बैरमनगर गांव के ग्रामीण इस घटना के बाद से बेहद शर्मसार है। ग्रामीण एक स्वर में कह रहे हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। गांव के रमेश शर्मा, हरीश गुप्ता, राम चंद्र, सुरेश रस्तोगी इस घटना के बाद से बेहद गुस्से में हैं। पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ है। वह कहते हैं कि आरोपी को पकड़ने में पुलिस पता नहीं कितना समय लगायेगी। इससे दोनों समुदायों में कटुता आ रही है। वह कहते हैं कि पुलिस ने चार दिनों तक लापरवाही बरती थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि छात्रा के खानदानी भाई व रिश्तेदार आरोपी की खोज करने में जुटे हुए हैं। वहीं आरोपी फरार भी हो गया।
चचेरे भाई ने वीडियो क्लिपिंग देखकर पीटा
छात्रा से रेप और वीडियो वायरल होने से उसके माता पिता बेहद बदहवास है। वह पड़ोस के गांव से लौट कर आये तो एक कमरे में बैठी छात्रा रो रही थी। पूछने पर किशोरी ने कुछ नहीं बताया तबियत खराब होने की बात कहने लगी। जब वीडियो वायरल होने की बात उसके चचेरे भाई को पता लगी तो उसने घर पहुंचकर छात्रा को पीटना शुरू कर दिया था। इसके बाद घर में जानकारी हुई।
सहेलियों को भी शिकार बना चुका है अमन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा से रेप करने का आरोपी वीडियो क्लिपिंग बनाने की आरोपी दोनों लड़कियों को भी हवस का शिकार बना चुका है। वह इन लड़कियों को भी ब्लैकमेल करता था। सहेलियों ने अपनी पोल खुलने के डर से अमन के कहने पर छात्रा को उससे मिलवा दिया। मौका देखकर घटना के दिन दोनों सहेलियां अमन को लेकर छात्रा के घर में घुस आईं। अमन ने छात्रा के साथ उसी के घर में रेप किया।
राजस्थान में दुराचारी की लोकेशन
छात्रा से रेप के आरोपी अमन की लोकेशन फिलहाल राजस्थान में मिल रही है। पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि छात्रा के परिवार के लोग मुकदमा लिखाने के लिए तैयार ही नहीं थे। वह गांव से निकलकर आ ही नहीं रहे थे। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो इस मामले में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की गई है। यदि कोई तहरीर दिए जाने के बाद मुकदमा न लिखे जाने की बात कर रहा है तो गलत है।
छात्रा के साथ रेप और उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाने का मामला गंभीर है। क्लिपिंग बनाने वाली लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
- आरकेएस राठौर, डीआईजी

इस तरह का मैं पहला मामला सुन रही हूं। इसमें अपराधी निगेटिव एटीट्यूड, अपरिपक्व व्यवहार और विचलित व्यक्तित्व वाले हैं। इसमें कहीं न कहीं इनकी परवरिश भी दोषी है। इंटरनेट का प्रयोग भी सेक्सुअल मैटर में अपराध को बढ़ावा देता है। शरीर में मॉरटिडो हार्मोन सबके अंदर होते हैं लेकिन अगर व्यक्ति की प्रवृत्ति खराब है तो यह बढ़कर लोगाें को बुरे कार्य करने के लिए प्रेरित करती है
विज्ञापन

- डॉ. सुविधा शर्मा, प्रभारी मनोविज्ञान विभाग, बरेली कालेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें