फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा का अनावरण

Thu, 25 May 2017 01:33 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
अमर शहीद क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा का उनकी जन्मशती पर विधिवत तरीके से अनावरण हो गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह, राजस्थान सरकार के मंत्री ओंकार सिंह लखावत, काकोरी कांड के शहीद रामकृष्ण खत्री के बेटे उदय खत्री और शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। 
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की शहादत 24 मई को बरेली के सेंट्रल जेल में हुई थी। तब से उनकी प्रतिमा शहर के किसी पार्क में लगाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी के अथक प्रयास से लंबे समय बाद राजेंद्र नगर के पीडब्ल्यूडी पार्क कालोनी में प्रतिमा लगाने की जगह मिली। बुधवार को हुए समारोह में प्रताप सिंह बारहठ के प्रपोत्र विशाल सिंह सोदा, लक्ष्मण सिंह कीनियां, राजा भाई रदाच, चारण सभा के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सीडी देवल समेत राजस्थान से आई महिलाएं भी बड़ी संख्या में समारोह स्थल पर पहुंची। उनके सामने देश भक्ति गीतों के बीच में अमर शहीद सरदार भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह ने सबकी मौजूदगी में अमर शहीद प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक युवा भगत सिंह और प्रताप सिंह बारहठ बने। यही उन शहीदों की भी इच्छा थी। हमें अपना इतिहास याद रखकर भविष्य के रास्ते तय करने चाहिए। समारोह में बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सेंट्रल जेल अधीक्षक पीएन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष बीआर वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें